दिग्विजय सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने बोला हमला
दिग्विजय सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने बोला हमला Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

VD शर्मा ने बोला हमला, कहा- NIA को दिग्गी की गतिविधियों की करनी चाहिए जांच

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का दिया बयान तेजी से सुर्खियों में हैं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के '370 आर्टिकल' वाले बयान के बाद भाजपा जमकर भड़क गई है, तभी से कई नेताओं के बयान चर्चा में सामने आ रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है, धारा 370 पर दिग्विजय के बयान पर वीडी शर्मा ने बोला हमला।

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा-

वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा- दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ज़िम्मेदार पदों पर रह चुके हैं इसके बावजूद वो देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं। देश के खिलाफ साजिश करते हैं। आज कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह का सत्ता में वापस आने पर 370 को पुन: स्थापित करने की बात कहना देश विरोधी षडयंत्र का हिस्सा है।

दिग्विजय सिंह ने देश के खिलाफ जो जहर उगला है वो देशवासियों के सामने आ चुका है, आज की घटना देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है, दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान से क्या सम्बन्ध हैं इसकी जांच NIA को करनी चाहिए।
वीडी शर्मा ने कहा-

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- चाहे बाटला हाउस का मामला हो या सर्जिकल स्ट्राइक, दिग्विजय सिंह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, आज की घटना देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है, एनआईए को दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान संबंध की जांच करनी चाहिए। इसको लेकर मैं गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखूंगा।

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो के जरिए आर्टिकल 370 के बारे में बोलते हुए कहा- अगर कांग्रेस सत्‍ता में आई तो जम्‍मू-कश्‍मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल करने पर विचार किया जाएगा। पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के इस फैसले को दुखद बताया। दिग्विजय सिंह के '370 आर्टिकल' वाले बयान पर भाजपा के कई नेताओं के बयान सामने आ चुके है,नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- दिग्गी के '370 आर्टिकल' वाले बयान पर भड़की बीजेपी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT