पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार Social Media
मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Author : Deepika Pal

विदिशा, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना संकट का दौर जहां धीरे -धीरे थमने लगा है वहीं दूसरी ओर राजनैतिक जगत से कभी अच्छी तो कभी खबरें सामने आती जा रही हैं इस बीच ही बीते दिन प्रदेश पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के निधन का समाचार सामने आने के बाद आज मंगलवार गृहनगर सिरोंज में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कोविड प्रोटोकाल के तहत किया गया अंतिम संस्कार

इस संबंध में बताते चलें कि, स्व. पूर्व मंत्री शर्मा ने अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ पंकज जैन और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा भी मौजूद थे। बताते चलें कि, पूर्व मंत्री शर्मा को अंतिम विदायी के समय पुलिस की टुकड़ी ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। अंतिम यात्रा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक उपाय करने पड़े। बता दें कि, पूर्व मंत्री शर्मा का कल सोमवार रात भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। साठ वर्षीय पूर्व मंत्री शर्मा को कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाज के लिए ले जाया गया था।

1993 में भाजपा के टिकट पर चुने गए थे विधायक

इस संबंध में, दिवंगत पूर्व मंत्री शर्मा के बारे में जानकारी देते चले कि, सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से 1993 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद भी वे यहां से जीते और भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा, जनसंपर्क और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे थे। बताते चलें कि, व्यापम मामले में उनका नाम आने के बाद से उनकी छवि धूमिल हुई और इसके बाद वे राजनीतिक गलियारे से गायब होने लगे। जिसके बाद पिछली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी बजाय उनके भाई उमाकांत शर्मा को टिकट दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT