दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह Social Media
मध्य प्रदेश

JNU में गृहमंत्री के निर्देशन से हो रही है हिंसा : दिग्विजय सिंह

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रों व शिक्षकों पर हमला हुआ, हमलावरों में लड़कियां भी शामिल थीं। इसपरं देशभर में सियासत चालू हो गयी है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे, वही सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब सरकार के इशारों पर हो रहा है। लड़कियों के हॉस्टल में घुस गुंडो ने छात्रसंघ अध्यक्ष का सिर का फोड़ दिया।

"ये सब गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन में हो रहा है"
दिग्विजय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा

JNU विश्वविद्यालय के छात्राओं के होस्टल में रात को घुस कर ABVP के गुण्डों द्वारा जो मार पीट की है उसकी मैं घोर निंदा करता हूँ। दिल्ली पुलिस देखती रही। क्या भारत के गृह मंत्री पर जवाबदारी नहीं बनती? गृह मंत्री या तो इन गुण्डों पर सख़्त कार्यवाही करें या इस्तीफ़ा दें।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, वर्तमान मोदी सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री, सभी को न केवल सोशल मीडिया पर निंदा करने के लिए खड़ा होना चाहिए, बल्कि गृह मंत्री को एबीवीपी के गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर करना चाहिए? दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी? क्या वे इसे रोक नहीं सकते थे?

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT