भाजपा विधायक विश्वास सारंग
भाजपा विधायक विश्वास सारंग Social Media
मध्य प्रदेश

सारंग बोले-कांग्रेस में दम है तो सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाये

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर विधानसभा चुनाव के बाद से चले आ रहे सियासी बवाल के बीच भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने पीसीसी चीफ को लेकर प्रदेश कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाये।

पूर्व मंत्री सारंग ने आगे कहा कि कांग्रेस में योग्यता का कोई कदर नहीं है। जिस चेहरे की दम पर चुनाव लड़ा गया। वह चेहरा आज नेपथ्य में है और सड़क पर उतरने तक की बात कर रहा है। कांग्रेस में ना प्रदेश अध्यक्ष बना है और ना बनेगा। कमलनाथ चाहते है कि वे ही दोनों पद पर रहे। उन्होंने कहा कि एक महिला प्रशासकीय अधिकारी जब सरकार के आदेश का पालन करती है तो उस पर आप कुठाराघात करते हैं। वहीं अन्य महिला अधिकारी पुलिस वालों और देशभक्त कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारती है तो उसे बहाल किया जाता है।

भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि नसबंदी कार्यक्रम के आदेश को हमारे विरोध के बाद वापस लिया गया लेकिन स्वयं ज़िम्मेदारी लेने की जगह मप्र सरकार ने ईमानदार महिला अधिकारी को बिना स्पष्टीकरण लिए पद से हटा दिया। यह प्रशासकीय अधिकारी, महिलाओं का अपमान है, पूरे प्रशासकीय अमले को हतोत्साहित करने वाला निर्णय है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT