महिला तीन बच्चों के साथ फांसी पर झूली
महिला तीन बच्चों के साथ फांसी पर झूली Priyanka Yadav
मध्य प्रदेश

सागर: सनसनीखेज घटना! महिला तीन बच्चों के साथ फांसी पर झूली

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के सागर में दहलाने वाली घटना हो गई। जिले की बंडा तहसील के ग्राम पिपरिया चौदा में एक महिला अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, वहीं उसके तीन बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। जिनकी उम्र 1 वर्ष, ढाई वर्ष और पांच वर्ष बताई जा रही है। जिनमें दो बेटा और एक बेटी है। फांसी के तीन फंदे बनाये गये थे। जिसे देखकर लग रहा था कि महिला ने तीन बच्चों का फंदे से गल घोटकर मार डाला और बाद में स्वयं भी फांसी के फंदे पर लटक गई।

महिला बच्चों के साथ फांसी पर झूली

सोमवार की सुबह करीब 12 बजे तब सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि घर में कुंती लोधी उम्र 22 वर्ष और तीन बच्चों के शव संदिग्ध अवस्था में है। ग्रामीणों के अनुसार घर के सदस्य महिला का ससुर, पति, जेठ और जेठ की पत्नी खेत पर गये थे। जब कुंती लोधी रोज की तरह खेत पर भोजन लेकर नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी लेने जब घर पहुंचे। वहां कुंती और तीन बच्चों के शव मिले। यह खबर आग की तरह पूरे में फैल गई।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बंडा पुलिस भी पहुंची और कुछ समय बाद एसपी सहित आला अधिकारी और एफ एसएल टीम भी पहुंच गई। जिन्होंने घटना स्थल की सूक्ष्मता से जांच की। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कुंती के मायके से परिजन भी आ गये जिससे तनाव की स्थिति बन गई। अहतियात के तौर पुलिस बल भी तैनात रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव परिजनों के सौंप दिये और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतका कुंती लोधी के ससुराल आर्थिक स्थिति से ठीक-ठाक है। कुंती का पति हरि सिंह लोधी और जेठ, ससुर साथ मिलकर ही खेती करते हैं। गांव वालों की माने तो परिवार के बीच का विवाद सामने नहीं आया। फिर ऐसी या स्थिति बनी की इस तरह का घटनाक्रम बना। वहीं घटना स्थल पर मौजूद तीन फांसी के फंदे भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT