प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस
प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस  राज एक्सप्रेस, संवाददाता
मध्य प्रदेश

पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Author : राज एक्सप्रेस

सागर, मध्यप्रदेश। लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों के विरोध में बुधवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के पोस्टर जलाने के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच में हल्की झड़प भी हुई।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के पोस्टर जलाने को लेकर अड़े हुए थे जिसको रोकने के लिए पुलिस को हल्का बलपूर्वक करना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए युकां कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला।

युकां जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि जिस प्रकार से पुलिस द्वारा हमें विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया यह सीधे तौर पर तानाशाही है और हमें लोकतंत्र में मिले विरोध करने के अधिकार का गला घोटना है। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की जा रही है आमजन त्रस्त हैं और जब हम उनके इस फैसलों का विरोध करने सड़क पर उतरते हैं तो यह सरकार पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर हमें आम जनता की आवाज को उठाने से रोकती है।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, राजकुमार पचौरी, शरद पुरोहित, संदीप सबलोक, आशीष 'योतिषी, सिंटू कटारे, अवधेश तोमर, सेलू तोमर, ऋषभ जैन, विजय साहू, रवि केसरवानी, कुलदीप तिवारी, चंदन अहिरवार, योगेश तिवारी, मयंक पाठक आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT