नितिन गडकरी ने कहा, CAA मुसलमानों के खिलाफ नहीं।
नितिन गडकरी ने कहा, CAA मुसलमानों के खिलाफ नहीं। ट्विटर
महाराष्ट्र

CAA मुसलमानों के खिलाफ नहीं -नितिन गडकरी

Author : रवीना शशि मिंज

राज एक्सप्रेस। रविवार को नागपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि, हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है। CAA मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।

भारत ने सबको अपनाया है

इस रैली में मौजूद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, CAA मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है। भारत ही हिंदुओं को शरण दे सकता है। भारत ने सबको अपनाया है।

CAA के समर्थन में नागपुर : कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर एक समाज विशेष को झूठ बताकर डरा-भड़का रहे हैं । यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है। आज नागपुर ने दिखा दिया कि वे सच के साथ हैं। #CAA
नितिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री)

कांग्रेस पर मुसलमानों को वोट बैंक बनाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि CAA भारतीय मुस्लमानों के खिलाफ नहीं है। यह कानून सिर्फ तीन देशों के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा। मैं मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूँ कि कांग्रेस के दुष्प्रचार अभियान पर ध्यान न दें, आप लोगों को समझ आ जाएगा कि वे आपको वोट बैंक की तरह देखते हैं।

इस कानून के समर्थक आज से पहले भी रैली निकाल चुके हैं। रैली में लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था। लोक अधिकार मंच, बीजेपी, आरएसएस और अन्य संगठनों ने समर्थन रैली आयोजित की थी।

वैसे तो देशभर में, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। कई नागरिक इस कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं तो कई लोग कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई में कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए फिल्म जगत के कई नामी लोग भी सड़कों पर उतरे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT