दुनिया के देशों को पछाड़ महाराष्ट्र में बना कोरोना से मौत का विश्व रिकॉर्ड
दुनिया के देशों को पछाड़ महाराष्ट्र में बना कोरोना से मौत का विश्व रिकॉर्ड Syed Dabeer Hussain - RE
महाराष्ट्र

दुनिया के देशों को पछाड़ महाराष्ट्र में बना कोरोना से मौत का विश्व रिकॉर्ड

Author : Priyanka Sahu

महाराष्ट्र, भारत। देश में महामारी कोरोना से मचा कोहराम रुक ही नहीं रहा है और अब तक देश में कोरोना का आंकड़ा एक करोड़ के पार निकल चुका है। भारत के कई राज्यों में कोरोना का स्तर बहुत तेजी से पैर पसारे हुए है, इन राज्यों में सबसे फर्स्‍ट नंबर पर महाराष्ट्र का ही नाम शामिल है। अब ये खबर सामने आई है कि, कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र कोरोना से मौतों के मामले में दुनिया के कई देशों को पछाड़कर आगे निकलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

मौत के आंकड़े में दुनिया का पहला राज्य बना महाराष्ट्र :

दरअसल, महाराष्ट्र में महामारी कोरोना ने जबरदस्‍त कहर मचा रखा है, जिससे ये राज्य भारत के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है और कई देशों में कोरोना वायरस की वजह से जितनी मौतें अब तक हुई हैं, उससे भी अधिक मौत का आंकड़ा भारत के महाराष्ट्र जैसे राज्य से सामने आया है। मौतों के मामले में दुनिया के कई देशों से महाराष्ट्र आगे निकल गया है। महाराष्ट्र में इस घातक वायरस कोविड-19 के कारण 50 हजार से ज्यादा मौत होने के बाद यह दुनिया का पहला राज्य बन गया।

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति :

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्‍य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 57 नई मौत के साथ ही मृतकों की नवीनतम संख्या अब 50,027 हो गई है और महाराष्ट्र मृतकों का आंकड़ा अब स्पेन जैसे देश के करीब पहुंच गया है। तो वहीं, महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य है, यहां 39,298 मौत दर्ज की गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में शनिवार को 2,401 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब तक 18,61,400 मरीज कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में फिलहाल 52,960 मरीजों का इलाज जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT