कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले Social Media
भारत

कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। आज बुधवार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दी है। उन्होंने बताया कि, बैठक में रेल लैंड लीज में बदलाव को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने लीज की अवधि को 5 साल से बढ़ाकर 35 वर्ष करने की मंजूरी दी गई है।

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "आज PM मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने PM गति शक्ति फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए, रेलवे की नई लैंड पॉलिसी को संयोजित करने के लिए रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।"

अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि, "इसमें कार्गो से संबंधित गतिविधियां हों, पब्लिक यूटिलिटी, रेलवे के एक्सक्लूजिव इस्तेमाल में संशोधन किए गए हैं। ये संशोधन रेलवे की भूमि नीति में बुनियादी ढांचे को और अधिक कार्गो टर्मिनल के एकीकृत विकास को बढ़ावा देगी।"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "इस संशोधन में प्रति वर्ष भूमि के बाजार मूल्य के 1.5% की दर से 35 वर्ष की अवधि तक कार्गो के लिए और कार्गो से संबंधित गतिविधियों के लिए रेलवे की भूमि की लॉन्ग टर्म लीजिंग का प्रावधान किया गया है।"

अनुराग ठाकुर ने बताया कि, पीएम मोदी गति शक्ति फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए रेलवे की लैंड लीज में संशोधन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि, अगले 5 वर्षों में 300 से ज्यादा पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। 1,25,000 से ज्यादा रोज़गार के अवसर इसमें होंगे। इससे माल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी भी होगी।"

हालांकि, उसके बाद सरकार ने फरमान जारी किया, अब सरकारी और प्राइवेट कंपनियों से एक समान लीज फीस वसूली जाएगी। इससे कॉन्कोर को 6 फीसदी फीस का भुगतान करना पड़ रहा था और उसके मुनाफे पर इसका प्रभाव पड़ रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT