हैदराबाद: घर जाने को बेताब हजारों मजदूर की उमड़ी भीड़
हैदराबाद: घर जाने को बेताब हजारों मजदूर की उमड़ी भीड़ Priyanka Sahu -RE
भारत

हैदराबाद: घर जाने को बेताब हजारों मजदूर की उमड़ी भीड़-किया प्रदर्शन

Priyanka Sahu

राज एक्सप्रेस। देशभर में खतरनाक कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है और इस महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन पार्ट-2 की सख्ती की गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई प्रदेशों में देशबंदी व सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। दिल्ली, सूरत, मुंबई के बाद अब ताजा मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है, यहां हजारों संख्या में मजदूरों की भीड़ जमा हुई है।

मजदूरों का सड़कों पर प्रदर्शन :

दरअसल, लॉकडाउन से सबसे ज्‍यादा मुसीबत का सामना मजदूरों को ही करना पड़ रहा है और इतने दिनों तक दूसरे देशों में फंसे होने के बाद अब ये मजदूर अपने घर जानें के लिए बेताब हो रहे हैं। इसी के चलते हैदराबाद आईआईटी में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले तकरीबन 2400 मजदूर सड़कों पर उतरे और विरोध-प्रदर्शन किया।

सांगारेड्डी की ग्रामीण पुलिस ने बताया :

इस बारे में सांगारेड्डी की ग्रामीण पुलिस द्वारा ये बताया गया है कि, आईआईटी हैदराबाद के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लगभग 2400 प्रवासी मजदूर आज सुबह इकट्ठा हो गए और घर वापस भेजने की मांग करने लगे, इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया।

पुलिस पर किया पथराव :

वहीं, पुलिस के मुताबिक ये बात भी सामने आई है कि, घर जानें के लिए बेताब व आक्रोशित मजदूरों में से कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। इसके अलावा पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है।

बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में प्रवासी मजदूरों की ऐसी ही भीड़ इकट्ठा हुई थी और घर भेजे जाने की मांग कर रहे थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT