PM मोदी के फेवरेट CM का नाम
PM मोदी के फेवरेट CM का नाम Priyanka Sahu -RE
भारत

क्‍या आपकों पता PM मोदी के फेवरेट CM का नाम, अगर नहीं तो यहां जानें...

Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। देश की राजनी‍ती में चाहे कोई भी शख्सियत एंट्री ले ले, लेकिन उसकी असली पहचान उसके द्वारा किए गए नेक कार्यो या कहे काम करने के तरीके से पता चल जाती है और फिर उस शख्सियत को हर कोई पसंद करता है और लोकप्रियताओं की लिस्‍ट में उनका नाम भी आता है। इसी तरह अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा सुर्खियां बटौर रही है कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन है। यह जानना भी जरूरी ही होगा कि, आखिर भाजपा शासित राज्‍यों में आखिर किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेवरेट है।

PM मोदी के फेवरेट CM की लिस्‍ट में 3 राज्‍यों के CM का नाम :

दरअसल, भारत के 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है और 12 प्रदेश ऐसे है, यहां इनकी पार्टी के मुख्यमंत्री है, जिन्‍होंने अपने-अपने राज्‍यों में CM पद की कमान संभाल रखी है। इस दौरान अब क्‍या आपकों पता है कि, आखिर PM मोदी का फेवरेट CM कौन है, अगर नहीें तो बताते चलें कि, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इन 3 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री 'उत्‍तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान' का नाम सामने आया है।

CM योगी है PM के पसंदीदा CM :

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेताओं का मानना है कि, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा CM हैं। वह शासन का रिकॉर्ड इसकी वजह बताते हैं। साल 2022 में ही भाजपा ने राज्य में सीएम आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।'' इतना ही नहीं, PM मोदी के फेवरेट मुख्‍यमंत्री के नाम की लिस्‍ट में यह भी कहा जा रहा है कि, PM मोदी CM योगी आदित्यनाथ के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के काम करने के तरीके को भी पसंद करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT