Arunachal Pradesh-Mizoram Foundation Day
Arunachal Pradesh-Mizoram Foundation Day Neha Srivastava -RE
उत्तर पूर्व भारत

आज के दिन अस्तित्व में आए थे, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण राज्‍य

Author : Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। भारत के हर राज्‍य की स्‍थापना किसी न किसी दिन हुई, उसी तरह वर्ष 1987 में आज 20 फरवरी को दो राज्‍यों 'अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम' की स्‍थापना हुई थी, इसी कारण आज के दिन को इन दोनों राज्‍यों के स्‍थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह राज्‍य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण व बेहद खूबसूरत माने जाते हैं।

नॉर्थ ईस्ट के दो बेहद खूबसूरत कहे जाने वाले राज्य 'अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम' आज ही के दिन असम से अलग होकर अस्तित्व में आए थे। राज्‍यों के स्‍थापना दिवस के इस खास मौके पर आइये जानते हैं इन दोनों राज्यों के विशेष तथ्‍य...

अरुणाचल भारत का अभिन्न राज्य :

अरुणाचल प्रदेश भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। वहीं इसके शाब्दिक अर्थ की बात करें, तो अरुणाचल का अर्थ- 'उगते सूर्य की भूमि' (अरुण+अचल) है। यह भारत का अभिन्न राज्य है, लेकिन चीन राज्य के एक हिस्से पर अपना अधिकार दक्षिणी तिब्बत के रूप में जताता है। 20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल पूर्ण राज्य बना था, इसमें 16 जिले हैं और इसकी राजधानी ईटानगर है एवं भारतीय संघ का 24वां राज्य है।

पर्वतीय प्रदेश मिजोरम :

मिजोरम राज्‍य देश का एक पर्वतीय प्रदेश माना जाता है, इस राज्य यानी मिजोरम की राजधानी आइजोल है। वर्ष 1972 से पहले मिजोरम असम का एक लुशाई हिल्स जिला था, लेकिन इसी वर्ष में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद यह राज्‍य केंद्रशासित प्रदेश बन गया। दरअसल, वर्ष 1986 में भारत सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच ऐतिहासिक समझौते होने के बाद 20 फरवरी, 1987 को मिजोरम पूर्ण राज्य घोषित हुआ, इस राज्‍य में भी प्राकृतिक सौंदर्य काफी ज्यादा है। मिजोरम भारत का 23वां राज्य है व कुल 8 जिले हैं।

अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रमुख पर्यटन स्थल हैं यहां पर काफी ज्यादा खूबसूरत और चर्चित 'सेला झील' है। इसके अलावा 'तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी, ईटानगर, मालिनीथान, लीकाबाली, पासीघाट, भीष्मकनगर, परशुराम कुंड और खोंसा' जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल भी हैं।

मिजोरम राज्य के पर्यटन स्‍थल :

मिजोरम राज्य के आकर्षक और शानदार पर्यटक स्‍थल 'रेइक आइजोल, वैंटावंग फॉल्स, सेरछिप, लुंगलेई शहर, चंपई, ममित जिला, साईहा, कोलासिब, ह्मुइफंग त्लांग' जैसे पर्यटन स्थल हैं।

स्थापना दिवस पर तमाम नेताओं ने दी बधाई :

इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित तमाम नेताओं ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

PM मोदी ने किया ट्वीट :

उनके राज्य दिवस के अवसर पर मिजोरम के अद्भुत लोगों को शुभकामनाएं। भारत को मिजोरम की समृद्ध संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारत के विकास में योगदान दिया है। आने वाले वर्षों में मिजोरम के विकास की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इसके अलावा PM मोदी ने एक अन्य में ट्वीट भी में यह भी लिखा- ‘‘अरुणाचल प्रदेश देशभक्ति और राष्ट्र की प्रगति में अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। अरुणाचल प्रदेश की लगातार वृद्धि के लिए प्रार्थना।’’

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का संदेश :

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस के अवसर पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा- दोनों राज्यों का भारत के विकास और वृद्धि में काफी योगदान है।

प्रकाश जावड़ेकर ने दी शुभकामनाएं :

अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं... अरुणाचल बहुत ही खूबसूरत और अच्छे लोगों का प्रदेश हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT