असम में भारी बारिश से भूस्खलन ने मचाई तबाही
असम में भारी बारिश से भूस्खलन ने मचाई तबाही Social Media
उत्तर पूर्व भारत

असम में भारी बारिश से भूस्खलन ने मचाई तबाही

Author : Priyanka Sahu

असम, भारत। वैश्विक महामारी कोरोना काल के अलावा प्रकृति आपदा भी तबाही मचाई है। अब पूर्वोत्तर भारत का गेटवे कहे जाने वाले असम में जबरदस्‍त तबाही मची हुई है। बताया जा रहा है कि, बराक घाटी में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

भूस्खलन से 20 लोगों की मौत :

बताया गया है कि, यहां भूस्खलन के कारण 20 लोगों की मौत, मरने वालों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं और मृतक मुख्य रूप से दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के 3 अलग-अलग जिलों से हैं, कई अन्य घायल हैं। मृतकों में कछार जिले के 7, हैलाकांडी जिले के 7 और करीमगंज जिले के 6 लोग शामिल हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने गहरा दु:ख किया व्यक्त :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम की बराक घाटी में भारी बारिश और भूस्खलन की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही उन्‍होंने अपने ट्विटर अकांउट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- ''असम की बराक घाटी में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई मौत दु:खद है। स्थानीय अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

कुछ दिनों से भारी बारिश :

दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के इन इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, इस वजह से मंगलवार को बराक घाटी क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। बता दें कि, असम पहले से ही बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लगभग 3.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोग राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं, बाढ़ से ग्वालपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, इसके बाद नागांव और होजाई जिला है, बाढ़ में 9 लोगों की मौत हो गई है और 348 गांव जलमग्न हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT