PM and leaders paid tribute to Ram Vilas Paswan
PM and leaders paid tribute to Ram Vilas Paswan Syed Dabeer Hussain - RE
भारत

पासवान के निधन से राजनीतिक जगत शोक में, PM सहित दिग्गजों ने जताया दुःख

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। भारत के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने गुरुवार की रात 8 बजकर 40 मिनट पर जब अपने ट्वीटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर पिता रामविलास पासवान के 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो जाने की खबर की जानकारी दी, तब से ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। पासवान के निधन की खबर सामने आते प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओ ने शोक प्रकट किया।

प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओ ने प्रकट किया शोक :

रामविलास पासवान के निधन की खबर सामने आते ही पूरे राजनीतिक जगत में शोक का माहौल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज अन्य नेताओ ने उनकी मौत की खबर पर शोक प्रकट किया हैं। PM मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि,

मैं शब्दों से परे दुखी हूं। हमारे राष्ट्र में एक खाली स्थान है, जो शायद कभी नहीं भरेगा। श्री राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जीते हैं।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

राहुल गांधी ने प्रकट किया शोक :

राहुल गांधी ने रामविलास पासवान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा कि,

रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किया शोक :

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रामविलास पासवान के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा कि,

केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग़रीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े क़द्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे सम्बंध थे। रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके साथ मेरी बहुत लम्बी और अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT