PM मोदी
PM मोदी Social Media
भारत

भारत ग्रोथ के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा, दुनिया महसूस कर रही इंडिया मीन्स बिजनेस: PM मोदी

Priyanka Sahu

हैदराबाद, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हैदराबाद दौरे के दौरान एक के बाद एक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री हैदराबाद में भारतीय स्कूल व्यवसाय (ISB) के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी ISB की स्थापना के 20 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रहे :

इस मौके पर कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही संबोधित किया, तो उन्होंने अपने संबोधन में कहा- हम सभी ISB की स्थापना के 20 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज अनेक साथियों को डिग्री और गोल्ड मेडल मिलें हैं। ISB को सफलता के इस पड़ाव पर पहुंचाने में अनेकों लोगों की तपस्या रही है।मैं आज उन सभी को याद करते हुए, आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं। साल 2001 में अटल जी ने इसे देश को समर्पित किया था। तब से लेकर आज तक लगभग 50 हज़ार एक्ज़ीक्यूटिव यहां से ट्रेंड होकर निकले हैं। आज ISB एशिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है।

आज भारत जी20 देशों के समूह में fastest growing economy है। Smartphone Data Consumer के मामले में पहले नंबर पर है। इंटरनेट यूजर्स की संख्या को देखें तो भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में भी भारत दुनिया में दूसरे नंबर में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत आज ग्रोथ के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है :

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे यह भी बताया कि, "भारत आज ग्रोथ के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। पिछले साल भारत में अब तक का सबसे ज्यादा, रिकॉर्ड FDI आया। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि इंडिया मीन्स बिजनेस। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Ecosystem भारत में है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Consumer Market भारत में है।"

  • आज हमारे युवा ये साबित कर रहे हैं कि वो दुनिया को लीड कर सकते हैं। इसलिए आज दुनिया भारत को, भारत के युवाओं को और भारत के उत्पाद को एक नए सम्मान और नए भरोसे के साथ देख रही है।

  • हम अक्सर Indian solutions को Globally Implement होते हुए देखते हैं। इसलिए मैं आज इस महत्वपूर्ण दिन पर आपसे कहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को, देश के लक्ष्यों के साथ जोड़िए।

  • हमारे देश में रिफॉर्म की जरूरत हमेशा महसूस की जाती थी, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रहती थी पिछले 3 दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी देखी 2014 के बाद से देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार रिफॉर्म भी रहे हैं।

  • मेडिकल एजुकेशन में भी हमने कई रिफॉर्म किए हैं। इसी का परिणाम है कि बीते 8 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 380 से बढ़कर 600 से भी अधिक हो गई है। देश में मेडिकल की ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें 90 हजार से बढ़कर 1.5 लाख से ऊपर हो चुकी हैं।

  • पिछले 8 सालों में जो सबसे बड़ी प्रेरणा बनी है, वो है जन भागीदारी। देश की जनता खुद आगे बढ़कर रिफॉर्म को गति दे रही है। हमने स्वच्छ भारत अभियान में इसे देखा है। अब वॉकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी हम जन भागीदारी की ताकत को देख रहे हैं।

  • आखिर क्या कारण है कि 2014 के बाद हमें खेल के हर मैदान में अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिल रहा है? इसका सबसे बड़ा कारण है, हमारे एथलीट्स का आत्मविश्वास।आत्मविश्वास तब आता है, जब सही टैलेंट की खोज होती है। जब टैलेंट की handholding होती है। जब एक Transparent selection होता है।

    ट्रेनिंग का, कंपीटिशन का एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है।

  • आज जब देश आर्थिक विकास के नए अध्याय को लिख रहा है तो हमें एक और बात ध्यान रखनी होगी। हमें छोटे व्यापारियों का भी उतना ही ध्यान रखना होगा। हमें उन्हें ज्यादा बड़े प्लेटफॉर्म देने होंगे। आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मौके देने होंगे। उन्हें ज्यादा से ज्यादा तकनीक से जोड़ना होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT