PM मोदी ने सभी से किया आग्रह
PM मोदी ने सभी से किया आग्रह Social Media
भारत

PM मोदी ने सभी से किया आग्रह- 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर जरूर फहराएं तिरंगा

Sudha Choubey

नई दिल्ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज शुक्रवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। पीएम ने उन सभी लोगों के स्मारकीय साहस और प्रयासों को भी याद किया, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जिसमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल है।

PM मोदी ने किया ट्वीट:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।" इसके साथ ही उन्होंने एक लिंक भी शेयर की है।

अमित शाह ने कही यह बात:

वहीं, केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। 22 जुलाई 1947 के ही दिन तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने की घोषणा हुई थी।" इसके साथ ही उन्होंने #HarGharTiranga

उन्होंने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव में #HarGharTiranga अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान से देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जाएँगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा।"

अमित शाह ने की ये अपील:

अमित शाह ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, "मैं सभी से अपील करता हूँ कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें।इससे हमारी युवा पीढ़ी में हम तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएँगे साथ ही स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों का त्याग उन्हें बता पायेंगे। https://harghartiranga.com."

22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व:

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व भी बताया। उन्होंने कहा, "आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT