गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर PM सहित तमाम नेताओं के बधाई संदेश
गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर PM सहित तमाम नेताओं के बधाई संदेश Social Media
भारत

गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर PM सहित तमाम नेताओं के बधाई संदेश

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। सिख पंथ के संस्थापक, भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक श्रद्धेय गुरु नानक देव जी की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह तिथ‍ि 30 नवंबर यानी आज है और उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। आज गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती पर प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी है।

राष्‍ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा :

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ''गुरु नानक देव ने लोगों को एकता, समरसता, बंधुता, सौहार्द और सेवाभाव का मार्ग दिखाया और परिश्रम, ईमानदारी तथा आत्मसम्मान पर आधारित जीवनशैली का बोध कराने वाला आर्थिक दर्शन दिया। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं, समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा पुंज हैं।'' आग उन्‍होंने ये भी कहा- गुरु नानक देव की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर, हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें।

PM ने गुरु नानक के प्रकाशोत्सव पर किया नमन :

गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, ''मैं श्री गुरु नानक देव जी को उनके प्रकाशोत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें समाज की सेवा करने और बेहतर ग्रह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते रहें।''

गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं :

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को 551वें प्रकाश पर्व पर अपने बधाई संदेश में ट्वीट करते हुए लिखा- समस्त देशवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, गुरु नानक जी के विचार हमें सदैव धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करते रहेंगे।

CM योगी ने दी प्रकाश पर्व की बधाई :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट के माध्यम से देशवासियों को 551वें प्रकाश पर्व की बधाई दी है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- अद्भुत समाज सुधारक, सिख पंथ के संस्थापक, भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी शिक्षाएं हमें प्राणी मात्र के प्रति प्रेम, सेवा भाव एवं सद्भावना रखने हेतु प्रेरित करती हैं।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएँ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा- अहंकार से दूर, सत्य और भाईचारे की सीख देने वाले गुरु नानक देव जी को मेरा नमन। गुरु पूरब की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

गुरु नानक देव जी के 551 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आइए आज उनके 3 प्रमुख संदेशों को याद करते हैं। सभी एक समान हैं, सबसे समान व्यवहार करो, किसी का हक मत मारो, आप सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT