प्रकाश जावड़ेकर ने केरल का विकास करने वाला NDA का घोषणापत्र किया जारी
प्रकाश जावड़ेकर ने केरल का विकास करने वाला NDA का घोषणापत्र किया जारी Twitter
भारत

प्रकाश जावड़ेकर ने केरल का विकास करने वाला NDA का घोषणापत्र किया जारी

Author : Priyanka Sahu

केरल, भारत। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, इस दौरान चुनावी राज्याें में अपनी सत्ता जमाने के लिए राजनीतिक पार्टियां हर संभव प्रयास कर रही हैं कि, तबाड़तोड़ रैलियां व जनसभा हो रही हैं। इस बीच चुनावी राज्‍यों के सभी पार्टी अपना घोषणा-पत्र भी जारी किया है। इसी कड़ी में आज 24 मार्च को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में एनडीए का घोषणा-पत्र जारी किया।

यह घोषणापत्र केरल का विकास करने वाला है :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया- केरल में भाजपा का घोषणापत्र जारी हुआ है। यह घोषणापत्र केरल का विकास करने वाला है। हमने इस घोषणापत्र में लव जिहाद के खिलाफ क़ानून और सबरीमाला पर क़ानून बनाने की बात भी बोली है।

केरल सबसे खराब तरह का पाखंड देख रहा है; सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर राज्य सरकार का क्या रुख है। LDF और UDF दोनों पर्यायवाची हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

दरअसल, इन 5 राज्यों केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके लिए सभी पार्टियों ने अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और नेताओं की रैलियां और सभाएं युद्धस्तर पर जारी हैं। अगर केरल की बात करें तो, केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तारीख नजदीक ही है। यहां 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल, 2021 को चुनाव होने है और चुनाव के बाद किसकी सरकार सत्‍ता में राज करेंगी इसके परिणाम 2 मई, 2021 को जारी होंगे।

बता दें कि, इससे पहले असम विधानसभा चुनाव के लिए कल 23 मार्च को गुवाहाटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा 10 संकल्पों वाला चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। और कहा था- 5 साल पहले, असम निष्क्रिय हो गया था और उसने अपनी समस्याओं को हल करने की क्षमता खो दी थी। सर्बानंद सोनवाल और पीएम नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में यह बदल गया है। हम असम के समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। पिछले 5 वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है। संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT