पंजाब मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार- नए मंत्री लेंगे शपथ
पंजाब मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार- नए मंत्री लेंगे शपथ Social Media
भारत

पंजाब मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार- नए मंत्री लेंगे शपथ

Author : Priyanka Sahu

पंजाब, भारत। पिछले कुछ समय से पंजाब की राजनीति काफी चर्चा में बनी हुई है, कभी किसी बयान को लेकर तो कभी पंजाब में नए मुख्‍यमंत्री के नए ऐलान किए जाने पर। दरअसल, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब राज्‍य में नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसकी रूपरेखा तैयार हो गई है।

पंजाब में कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा :

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट विस्तार पर मुहर लग ही गई, अब पंजाब में कल 26 सितंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के नेता राहुल गांधी से चर्चा के बाद अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों को भी अंतिम रूप दे दिया है। इसी के बाद उन्‍होंने राजभवन पहुंचकर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ''राजभवन में शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल राजभवन में होगा।''

पंजाब कैबिनेट के नए मंत्री लेंगे शपथ :

बता दें कि, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्‍होंने बीते सोमवार को ही चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की मौजूदगी में पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अब रविवार को पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके लिए रविवार शाम साढ़े 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, इस दौरान और नए मंत्रियों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, CM चन्नी की कैबिनेट में 7 नए लोग शामिल किए जाएंगे, तो वहीं अमरिंदर सिंह के करीबियों की छुट्टी हो सकती है, करीब 5 मंत्रियों तो पूर्व सीएम अमरिंदर के वफादार माने जाते हैं, उन्‍हें बाहर का रास्ता दिखाएं जाने की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, ''राज कुमार वेरका, कुलजीत नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह, राजा वारिंग, राणा गुरजीत और सुरजीत सिंह धीमान जैसे नाम नए कल शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT