संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार
संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार Social Media
भारत

पंजाब: संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार, CM मान ने की घोषणा

Author : Sudha Choubey

पंजाब, भारत। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने पद्म श्री संत बलबीर सिंह सिंचवाल (Sant Balbir Singh Sinchwal) और पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी (Vikramjit Singh Sahni) को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया है। इसकी घोषणा खुद सीएम भगवंत सिंह मान ने की है।

भगवंत सिंह मान ने की घोषणा:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ट्विटर के जरिए राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर नामज़द कर रही है। एक वातावरण प्रेमी पद्म श्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल, दूसरे पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी हैं। दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।"

अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं:

आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। उन्होंने सीएम मान के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, "दोनों को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं। अपने विशाल अनुभव के साथ, वे राज्यसभा को समृद्ध करेंगे और राज्यसभा में आम आदमी को प्रभावित करने वाले मुद्दों को भी मजबूती से उठाएंगे।"

कब होंगे राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव:

बता दें कि, अगले महीने 10 जून को 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले है। ऐसे में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां जीत हासिल करने के लिए रणनीतियां बना रही हैं। राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की गई और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT