राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस Social Media
भारत

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ी, नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

Sudha Choubey

नई दिल्ली, भारत। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन पीड़िताओं के बारे में बयान देने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबर है कि, इस मामले में नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची है। बता दें, स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कही यह बात:

स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, "हम यहां उनसे (राहुल गांधी) बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि, यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि, उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।"

उन्होंने कहा कि, "ये गंभीर मामला है, इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं। यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें।"

राहुल गांधी ने दिया था यह बयान:

दरअसल, राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर में पहुंचने के बाद कहा था, यहां महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। हमें शिकायतें मिली हैं कि, यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। राहुल के इस बयान पर नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस ने उनसे ये पूछा है कि, हमें उन तमाम महिलाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि हम करवाई कर सके।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT