Weather Update : झमाझम बरस रहा लाैटता मानसून
Weather Update : झमाझम बरस रहा लाैटता मानसून  Social Media
भारत

Weather Update : झमाझम बरस रहा लाैटता मानसून, बारिश के चलते 15 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

Priyanka Sahu

Weather Update : लाैटता मानसून इन दिनों कई जगहों पर झमाझम बरस रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच आज 27 सिंतबर 2022 को इन राज्‍यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट :

दरअसल, मौसम विभाग द्वारा आज इन राज्‍यों बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 15 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्‍योंकि इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है।

कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी :

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 27 सितंबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है एवं कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के चलते IMD ने इन 15 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम का अपडेट-

  • दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

  • इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने से सर्दियां शुरू हो गई हैं।

  • हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। कुछ एक स्थानों में वर्षा हो सकती है।

बता दें कि, बीते दिन सोमवार को हिमाचल के सिरमौर में भारी वर्षा व भूस्खलन की वजह से घर पर मलबा गिरने से 4 बच्चियों सहित सात लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें दंपती, तीन बेटियां व एक भांजी भी शामिल है। इसके अलावा नौहराधार में भी एक व्यक्ति की बाढ़ की चपेट में आने से मृत्यु हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT