अजमेर में 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोग दबे
अजमेर में 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोग दबे Social Media
राजस्थान

अजमेर में 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोग दबे

Author : Kavita Singh Rathore

अजमेर, राजस्थान। एक तरफ दुनियाभर के देशों में फिर से कोरोना से हाहाकार मचना शुरू हो गया है। ऐसे में दुनियाभर के देशों से कई तरह की प्राकृतिक आपदा और हादसों की खबरें भी लगातार सामने आरही हैं। इसी कड़ी में अजमेर से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। इस हादसे के तहत शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक 2 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस इमारत के नीचे 7 लोगों के दबने की खबर है।

इमारत गिरने से हुआ हादसा :

दरअसल, अजमेर के केकड़ी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां, एक कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था उसी समय अचानक यह हादसा हुआ। इस हादसे में 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से 7 लोग दब गए। हालांकि, मौका रहते ही लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देदी जिससे जल्द से जल्द राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया था। जैसे-तैसे 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, इन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं। जबकि पुलिस को आशंका है कि, और भी लोग दबे हो सकते हैं। खबरों की मानें तो, शुक्रवार को इस बिल्डिंग पर तीसरी मंजिल की छत डालने का कार्य किया जा रहा था। तब ही यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है।

हादसे में 6 लोग हुए घायल :

हादसे में घायल हुए एक मजदूर ने बताया कि, RCC का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक बल्ली सरक गई और वह नीचे गिर गए। उसके बाद वह बेहोश हो गए और उन्हें नहीं याद क्या हुआ। मजदूर के अनुसार, बिल्डिंग निर्माण कार्य में 14 से 15 मजदूर काम कर रहे थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय आधे लोग खाना खाने गए हुए थे। घायल हुए मजदूरों में मुन्ना खान, निवासी खाईगढ़ पुरानी केकड़ी. कैलाश निवासी पारा, संजू, निवासी पारा, सोनिया निवासी गुलाबगांव, माया निवासी कोहड़ा, मनोज निवासी कोहड़ा का नाम शामिल है। यह हदसा होने के बड़ा घटना स्थल पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। साथ ही मौके पर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान, घनश्याम शर्मा, डीएसपी खींव सिंह, नगर पालिका चेयरमैन कमलेश कुमार साहू, तहसीलदार राहुल पारीक, थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय, सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत सैनी सहित सिविल डिफेंस और पुलिस का जाप्ता मौजूद है।

डॉक्टर ने बताया :

घायलों को केकड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां के डॉक्टर दुर्गेश रॉय ने बताया कि, 'हादसे के बाद 3:30 बजे तक हॉस्पिटल में 6 मरीज पहुंचे। इनमें से 3 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी के 3 मरीज अस्पताल में अभी भी भर्ती है। डॉक्टर रॉय ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद से ही अस्पताल में तमाम व्यवस्था की गई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT