हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी बधाई Social Media
राजस्थान

हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Author : Rishabh Jat

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अपने गठन के 54 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। लोगों की कड़ी मेहनत एवं लगन से राज्य ने कृषि के साथ-साथ उद्योग व खेल जगत में भी विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में हरियाणा प्रगति की नई बुलन्दियों को हासिल करेगा।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस वर्ष का हरियाणा दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर विश्व कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था तो हरियाणा के मेहनतकश अन्नदाताओं ने रिकार्ड खाद्यान्नों का उत्पादन किया, वहीं दूसरी ओर सरकार ने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए आईटी का उपयोग कर अनेक नई योजनाएं क्रियान्वित की।

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने संदेश में कहा कि आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपति के उद्यम और व्यापारी की लगन का परिणाम है। आज खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान तक तथा शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक हर क्षेत्र में प्रदेश का डंका बज रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा प्रगति के पथ पर इसी तरह गतिमान रहेगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT