अरुणाचल प्रदेश CM पेमा खांडू का बर्थडे-PM मोदी ने की कार्यों की प्रशंसा
अरुणाचल प्रदेश CM पेमा खांडू का बर्थडे-PM मोदी ने की कार्यों की प्रशंसा Priyanka Sahu -RE
दक्षिण भारत

अरुणाचल प्रदेश CM पेमा खांडू का बर्थडे-PM मोदी ने की कार्यों की प्रशंसा

Author : Priyanka Sahu

अरुणाचल प्रदेश, भारत। देश में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण व बेहद खूबसूरत माने जाने वाले राज्‍य अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का आज 21 अगस्‍त को 41 वां जन्मदिन है। लोकप्रिय नेता पेमा खांडू के इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्‍हें मेहनती मुख्यमंत्री बताया।

प्रधानमंत्री ने की CM खांडू के कार्यों की प्रशंसा की :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- अरुणाचल प्रदेश के मेहनती मुख्यमंत्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की बधाई। वह प्रदेश में परिवर्तन लाने और युवाओं को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मैं प्रदेश के लोगों की सेवाओं में जुटे रहने के लिए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना करता हूं।

तो वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी PM मोदी के ट्वीट का रिट्वीट करते हुए कहा, ''मैं धन्य हूं! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आपके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए और आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना के लिए मेरा तहे दिल से धन्यवाद। आपको प्रोत्साहन के शब्द बहुत मायने रखते हैं।''

बता दें कि, पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुआ था और वे वर्ष 2016 में 17 जुलाई को 37 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। तो वहीं इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी की सरकार में पर्यटन, शहरी विकास और जल संसाधन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT