बेंगलुरु में अचानक आई धमाके की आवाज, लोगों को लगा भूकंप आया
बेंगलुरु में अचानक आई धमाके की आवाज, लोगों को लगा भूकंप आया social media
दक्षिण भारत

बेंगलुरु में अचानक आई धमाके की आवाज, लोगों को लगा भूकंप आया

Author : Kratik Sahu

राजएक्सप्रेस। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में अचानक एक धमाके की आवाज़ सुनाई दी। ये आवाज बहुत अजीब और काफी तेज़ थी, जिससे लोगों की लगा की कोई भूकंप आया है। स्थानीय लोगों से जुटाई जानकारी के मुताबिक ये आवाज़ दोपहर करीब 1:45 पर सुनाई दी थी। इस आवाज को सुनकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के अटकलें लगाने लगे हैं। कुछ ने कहा भूकंप आया है, तो किसी ने कहा जादू कोरोना का वैक्सीन देने धरती पर आया है।

शहर में अजीबो-गरीब आवाज सुनने के बाद स्थानीय एजेंसियां इस जाँच में जुट गई हैं कि, ये आवाज कहां से आई। हालांकि, राज्‍य के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र ने इस बात की पुष्टि की है कि शहर में कही कोई भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं।

शहर में कोई नुकसान नहीं

ये आवाज़ जहां सुनाई दी वो व्हाइटफील्ड एरिया है, प्रशासन के अधिकारियों ने वायुसेना और एचएएल से भी संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। वहीं बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने बताया कि काफी तेज़ आवाज आई तो थी लेकिन अभी तक न तो इसके कारण का कुछ पता चला है और न ही इससे किसी भी प्रकार के कोई नुकसान की खबर आई है।

21 किलोमीटर तक सुनाई दी ये आवाज

जानकारी के मुताबिक ये आवाज करीब 21 किलोमीटर के दायरे में सुनाई दी थी। यह आवाज कुकी टाउन, विवेक नगर, राममूर्ति नगर, होसुर रोड, एचएएल, ओल्ड मद्रास रोड, उल्सूर, कुंदनहल्ली, कम्मनहल्ली, सीवी रमन नगर, व्हाइटफील्ड और एचएसआर लेआउट में भी सुनाई दी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT