इस गणतंत्र दिवस पहली बार हुए ये काम
इस गणतंत्र दिवस पहली बार हुए ये काम Syed Dabeer Hussain - RE
भारत

इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार हुए ये काम, जानिए इनके बारे में

Vishwabandhu Pandey

राज एक्सप्रेस। बीते कल यानि 26 जनवरी के दिन देश ने अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया है। हर साल की तरह इस बार भी देशवासियों में गणतंत्र दिवस का उत्साह देखने बन रहा था। इस दिन देश के हर राज्य में परेड और झांकियों में माध्यम से लोगों ने अपने उत्साह का परिचय दिया। ठीक इसी तरह देश की राजधानी में भी गणतंत्र दिवस का समारोह शानदार रहा। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कई चीजें ऐसी भी थीं जो पहली बार हुई थीं। आज हम आपको उन बातों के बारे में ही बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

1. यह पहली बार था जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया।

2. पहली बार परेड की शुरुआत मिस्र के सैन्य दल ने की थी। इस दौरान सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

3. पहली बार इस परेड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पूरी महिला टुकड़ी नजर आई। इस दौरान नौसेना की टुकड़ी में 3 सैनिक और 6 अग्निवीर एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में आए।

4. इस बार पहली बार ऐसा हुआ जब दिल्ली के राजपथ का नाम कर्तव्यपथ किए जाने के बाद यहाँ परेड की गई।

5. इस दौरान 17 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 6 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों से 23 झांकियां शामिल हुईं। जिनमें भारतीय संस्कृति से लेकर प्रगति और सुरक्षा का प्रदर्शन किया गया।

6. इस परेड में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT