पुडुचेरी में एन.रंगासामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
पुडुचेरी में एन.रंगासामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली Priyanka Sahu -RE
केंद्र शासित प्रदेश

पुडुचेरी में एन.रंगासामी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Author : Priyanka Sahu

पुडुचेरी, भारत। देश में 5 राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे आने के बाद अब इन राज्‍यों में चुनाव मिशन में जीत हासिल करने वाली पार्टी के नेताओं का शपथ ग्रहण का दौर जारी है। अब केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के प्रमुख एन. रंगासामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राज्यपाल सुंदरराजन ने रंगासामी को दिलाई शपथ :

आज 7 मई को पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के प्रमुख एन. रंगासामी को पुडुचेरी की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। एन. रंगासामी ने चौथी बार पुडुचेरी के CM के तौर पर शपथ ली है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है।

रंगासामी चौथी बार संभालेंगे पुडुचेरी में CM का पद :

पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के प्रमुख एन. रंगासामी चौथी बार पुडुचेरी में CM के पदभार को संभालेंगे। एन रंगास्वामी पुडुचेरी की राजनीति के जाने पहचाने चेहरे हैं। इससे पहले वो 3 बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

पुडुचेरी चुनाव में गठबंधन को बहुमत :

बता दें कि, पुडुचेरी में इस बार के विधानसभ चुनाव में एन रंगास्वामी की पार्टी एआईएनआरसी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें गठबंधन को बहुमत (16 सीटें) हासिल हुआ। विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जिसे 10 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 6 सीटे मिली हैं। तो वहीं, पुडुचेरी में 6 निर्दलीय छह उम्मीदवार जीते हैं। विपक्ष में द्रमुक को छह और कांग्रेस को दो सीटों पर ही जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा आज ही तमिलनाडु राज्‍य में डीएमके प्रमुख एम.के (मुथुवेल करुणानिधि) स्टालिन ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है, उन्‍हें तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। एम.के.स्टालिन के साथ-साथ 33 मंत्रियों ने भी ने शपथ ली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT