उत्‍तर प्रदेश में वायरस की लहर घातक- पूर्व CM के बाद CM योगी कोविड पॉजिटिव
उत्‍तर प्रदेश में वायरस की लहर घातक- पूर्व CM के बाद CM योगी कोविड पॉजिटिव Syed Dabeer Hussain - RE
भारत

उत्‍तर प्रदेश में वायरस की लहर घातक- पूर्व CM के बाद CM योगी कोविड पॉजिटिव

Author : Priyanka Sahu

उत्‍तर प्रदेश, भारत। भारत में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण इस कदर फैल रहा है कि, रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे है, देश के कई राज्‍‍‍‍‍‍यों में स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस प्रदेश यानी यूपी के पूर्व और वर्तमान दोनों मुख्‍यमंत्री के आज कोरोना की चपेट आने की पुष्टि हुई है।

सेल्‍फ आइसोलेट में CM योगी :

दरअसल, आज सुबह ही ये खबर आई थी कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोविड पॉजिटिव आए हैं और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भी कोरोना हो गया है। जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कोरोना पॉजिटिव की खबर आई है और उन्‍होंने खुद को सेल्‍फ आइसोलेट कर लिया है। CM योगी ने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

CM योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड पॉजिटिव के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए बताया- शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।

इसके अलावा यूपी के CM योगी ने एक और ट्वीट किया और कहा, ''प्रदेश सरकार की भी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।''

अखिलेश यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव :

तो वहीं, आज ही समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कहा था- अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT