फिरोजाबाद में बारिश के कारण गिरा जर्जर मकान
फिरोजाबाद में बारिश के कारण गिरा जर्जर मकान Social Media
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में बारिश के कारण गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबने से 6 साल के बच्चे की मौत

Sudha Choubey

फिरोजाबाद, भारत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश का कहर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण दीवार ढहने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। अब ताजा मामला फिरोजाबाद (Firozabad) से सामने आया है। खबर आई है कि, उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण फिरोजाबाद में दीवार ढह गई। इस दौरान मलबे में दबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में कल रात से बारिश हो रही है। इस कारण एक जर्जर मकान गिर गया। इस दौरान मलबे में दबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और एसएसपी भी अस्पताल पहुंचे। यह हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बंसी नगर में हआ है।

फिरोजाबाद SSP ने बताया:

वहीं, फिरोजाबाद SSP अशोक तिवारी ने इस घटना के बारे में बताया कि, "जनपद फिरोजाबाद में कल रात से बारिश हो रही है। इस कारण एक जर्जर मकान गिर गया। मकान में कुल 8 लोग थे, 7 को बचा लिया गया है और एक 6 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई है।"

इससे पहले आज सुबह खबर आई थी कि, इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में रात 1 बजे के करीब कच्चे मकान की दीवार ढहने से 6 लोग मलबे में दब गए। जब तक गांव वाले उन्हें निकालने की कोशिश करते तब तक 4 मासूम भाई-बहनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में उनकी दादी और एक अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों में शिंकू 10 साल, अभी 8 साल, सोनू 7 साल और आरती 5 साल शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे में 75 साल की शारदा देवी और 4 साल का ऋषभ गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौत के शिकार बने चारों भाई-बहनों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT