उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए
उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए Social Media
उत्तर प्रदेश

योजनाओं का लाभार्थियों को मिले लाभ, व्यापारियों की समस्याओं का हो निदान

Author : News Agency

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता (Manish Kumar Gupta) ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ मिले और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान होना चाहिए।

श्री मनीष कुमार गुप्ता (Manish Kumar Gupta) की अध्यक्षता में आज यहां जवाहर भवन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक में ये बात कही। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है विकासपरक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए।

बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने पुलिस (Police) प्रशासन से अपेक्षा किया कि व्यापारियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए, व्यापारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न हो। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा का इस तरह से पुख्ता इंतजाम किया जाए कि व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर सकें। व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करें, उनकी समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्थिति में पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT