UP के बागपत में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्‍या
UP के बागपत में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्‍या Social Media
उत्तर प्रदेश

UP के बागपत में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्‍या

Author : Priyanka Sahu

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, अब हाल ही मेें यहां के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्‍ठ नेता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्‍या का मामला सामने आ रहा हैै।

हमलावरों ने संजय खोखर को मारी गोली:

जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर आज तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले, इसी दौरान हमलावरों ने उन्‍हें गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है और इस घटना का अंजाम दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोलियां मारी हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है, जब लोग खेत तक पहुंचे तो खेत में उनका शव खून से लथपथ मिला।

तो वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा पुलिफोर्स के साथ मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया, छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी 52 वर्षीय संजय खोखर आज सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर गए। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। पुलीस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश :

घटना की जानकारी सामने आने के बाद राज्‍य की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुुुए पुलिस व प्रशासन से 24 घंटों में मामले की रिपोर्ट मांगी है।

बताते चलें कि, संजय खोखर तीन साल तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे है और इनके ही कार्यकाल में पार्टी ने बड़ौत व बागपत विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT