मैनपुरी सीट से डिंपल आगे
मैनपुरी सीट से डिंपल आगे Social Media
उत्तर प्रदेश

By-election Results: उपचुनावों में पिछड़ रही भाजपा, मैनपुरी सीट से डिंपल आगे

Priyanka Sahu

उत्तर प्रदेश, भारत। कई राज्यों में हुए चुनावों के आज 8 दिसंबर को नतीजे आ रहे है। गुजरात हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सहित पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती भी आज जारी है।

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती अभी जारी है। इस दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे पर सबकी निगाहें टिकी हुई है और इन उपचुनावों में भाजपा पर पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

जानें किस सीट पर कौन है आगे :

  • मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों के अंतर से आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

  • बिहार की विधानसभा सीट कुढ़नी में जेडीयू उम्मीदवार आगे चल रहे है।

  • सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में सपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

  • छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है।

  • ओडिशा के पदमपुर में बीजद बड़े अंतर से जीत रही है। 

  • खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी से सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया 4030 वोटों से आगे चल रही है। 

इस बीच छत्तीसगढ़ के उपचुनाव के रूझान में कांग्रेस के एक सीट पर आगे चलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि, "यह दर्शाता है कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कायम है।"

इस दौरान मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकार्ड जीत की ओर आगे बढ़ने से सैफई कुनबा बेहद उत्साहित है। शिवपाल यादव ने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा- मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT