मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Social Media
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में फार्मा सेक्टर संबंधी नेशनल सेमिनार में CM योगी आदित्यनाथ हुए शामिल, कही यह बात

Sudha Choubey

वाराणसी, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज शनिवार वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने फार्मा सेक्टर संबंधी नेशनल सेमिनार में हिस्सा लिया। उन्होंने इस सेमिनार को भी संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि, "काशी प्राचीन काल से ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। नए भारत में विरासत का सम्मान कैसे होना चाहिए काशी विश्वनाथ धाम उसका एक मूर्त रूप है।"

उन्होंने यहां कहा कि, "विगत 9 वर्षों में देश में अपार संभावनाओं के इस क्षेत्र में बहुत कुछ नया हो रहा है। दुनिया के बाजार पर न केवल भारत की पकड़ मजबूत हो रही है, बल्कि भारत अपने आप में दुनिया का एक बड़ा मार्केट भी है।"

मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान कहा कि, "भारत अब तक 220 करोड़ कोविड वैक्सीन की फ्री डोज अपने नागरिकों को दे चुका है और दुनिया के 25 से अधिक देशों को मैत्री के रूप में वैक्सीन की आपूर्ति भी कर चुका है। भारत की कोविड वैक्सीन सबसे प्रभावी वैक्सीन में से एक है।"

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "दुनिया की कुल आबादी का हर पांचवां-छठवां व्यक्ति भारत में निवास करता है और भारत की कुल आबादी का हर छठवां व्यक्ति उत्तर प्रदेश में निवास करता है। इसके दृष्टिगत जो संभावना दुनिया में भारत की है, वही संभावना भारत में उत्तर प्रदेश की है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, "उत्तर प्रदेश जैसे दुनिया के सबसे बड़े बाजार में सस्ता मैनपावर, बेहतरीन कनेक्टिविटी व पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है।"

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में VFS GLOBAL लखनऊ वीजा एप्लीकेशन सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए अब तक हमें 1.57 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT