CM योगी दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया
CM योगी दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया Priyanka Sahu -RE
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में CM योगी दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया

Priyanka Sahu

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड प्रबंधन का निरीक्षण किया।

UP ने कोरोना प्रबंधन में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया :

अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड प्रबंधन का निरीक्षण के दौरान CM योगी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में भारत के कोरोना प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हुई है। इसमें जीवन व जीविका दोनों के बचाव का पूरा प्रबंध किया गया है। सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने कोरोना प्रबंधन में पूरे देश में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। पहली व दूसरी लहर की भांति इस तीसरी लहर के दौरान भी हर जनपद में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा हो रही है।''

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तीव्र है :

अलीगढ़ में UP के CM योगी ने कहा- कोरोना की इस तीसरी लहर में संक्रमण तीव्र है, लेकिन खतरनाक नहीं है। सावधानी व सतर्कता आवश्यक है। कोविड संक्रमित कुल रोगियों में से 01% से भी कम मरीज अस्पताल में हैं। शेष मरीजों का होम आइसोलेशन में सफलतापूर्वक उपचार हो रहा है। भारत में किसी भी महामारी के लिए स्वदेशी वैक्सीन पहली बार देखने को मिली है। भारत में बनीं दोनों वैक्सीन बहुत प्रभावी हैं।

CM योगी ने बताया, ''जनपद अलीगढ़ में 32.77 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। यहां 96% लोगों को पहली डोज, 57% लोगों दूसरी डोज व 62% लोगों को प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी हैं। किशोर वर्ग के 2.57 लाख से अधिक नवयुवकों को टीके की डोज उपलब्ध कराई जा चुकी है। मुझे प्रसन्नता है कि भारत में लगभग 160 करोड़+ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 24.54 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।''

मेडिकल ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हेतु प्रदेश में 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए व सभी क्रियाशील हैं। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि जनपद अलीगढ़ में 11 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए हैं।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

CM याेगी ने कहा- मैं सभी का आह्वान करूंगा कि बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, कमजोर इम्युनिटी के लोग, बच्चे व गर्भवती महिलाएं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। शेष अन्य लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT