UP में रहेगा रविवार को लॉकडाउन, वसूला जाएगा मास्क न पहनने वालों से जुर्माना
UP में रहेगा रविवार को लॉकडाउन, वसूला जाएगा मास्क न पहनने वालों से जुर्माना Social Media
उत्तर प्रदेश

UP में रहेगा रविवार को लॉकडाउन, वसूला जाएगा मास्क न पहनने वालों से जुर्माना

Author : Kavita Singh Rathore

उत्तर प्रदेश। भारत में कोरोना का आंकड़ा आज इस कदर बढ़ गया है कि, हर दिन 2 लाख से ज्यादा मामलें सामने आरहे हैं। इसी के चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर से वीकेंड लॉकडाउन या कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। वहीं, इन्हीं राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को लॉकडाउन के साथ ही राज्य में कई सख्त कदम भी उठाए है। इन कदमों के तहत योगी सरकार ने मास्क न पहने वालो से जुर्माना वसूलने के आदेश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश के नए नियम :

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अचानक ही बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना के संक्रमण पर रोक लगाने के मकसद से रविवार को लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसके अलावा लॉकडाउन के नियमों जैसे मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी जो मास्क नहीं पहनेगा या सही से नहीं पहनेगा उनसे एक मोटी रकम का जुर्माना वसूला जाएगा। जी हां, अब से उत्तर प्रदेश में अब जो भी व्यक्ति मास्क नहीं पहने दिखा उसे पहली बार में एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा।

क्या है नए नियम :

बताते चलें, योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मुख्य तीन बड़े ऐलान किये हैं। इन एलानों के तहत हर रविवार को व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। जिससे मामलों में कुछ कमी दर्ज की जा सकें। सरकार के ऐलान निम्लिखित हैं।

  • उत्तर प्रदेश में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

  • रविवार को कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार और दफ़्तर बंद रहेंगे

  • हर रविवार को दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि, कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर यह घोषणाएं की हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT