UP के हापुड़ में बड़ा हादसा
UP के हापुड़ में बड़ा हादसा Social Media
उत्तर प्रदेश

UP के हापुड़ में बड़ा हादसा: केम‍िकल फैक्‍ट्री में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत

Sudha Choubey

हापुड़, भारत। उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। बता दें, हापुड़ जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई, वहीं, इस घटना में काफी संख्‍या में लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आज शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर धमाके के साथ फट गया। बॉयलर के फटने से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में अभी तक 8 मजदूरों के शव मिले हैं। इसके अलावा 15 मजदूर घायल भी हुए हैं। हादसे में मरने वाले मजदूरों के शव बुरी तरह से जल चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों के अभी भी फैक्‍ट्री में फंसे होने की आशंका है।

राहत बचाव कार्य जारी:

हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और यहां हादसे की जांच पड़ताल की। हापुड़ में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत के मामले पर IG प्रवीण कुमार ने कहा कि, एक औद्योगिक इकाई में उपकरण बनाने का कारखाना है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। मामले में कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

वहीं इस हादसे में 8 लोगों की मौत के मामले पर प्रवीण कुमार ने कहा कि, "घटना में अब तक 8 लोगों की मृत्यु हुई है। फॉरेंसिक और अन्य टीमें जांच कर रही हैं। हादसे में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।"

सीएम योगी ने जताया शोक:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT