प्रयागराज:एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या-पुलिस प्रशासन में हड़कंप
प्रयागराज:एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या-पुलिस प्रशासन में हड़कंप Priyanak Sahu -RE
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या-पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की महामारी के बीच हत्‍याओं की घटना भी सामने आ रही है। अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 3 सदस्यों की हत्या की खबर सामने आई है।

पुलिस प्रशासन में हड़कंप

दरअसल, प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र स्थित आंधी गांव में एक ही परिवार की तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वहीं इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, इसके अलावा तिहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर जिन 3 लोगों की हत्या की गई उनका नाम- नंदलाल यादव (55), छबीला देवी (50) और राजदुलारी (15) बताया गया है। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि, किशोरी का शव उसके बिस्तर पर बिना कपड़ों के मिला, जिसके चलते उसके साथ गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल जारी :

स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर एसपी यमुनापार भारी पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंच गई है और जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन घटनाओं से गांव में जबरदस्त आक्रोश है, लोग पुलिस अधिकारियों के वाहनों के सामने धरने पर बैठ गए थे। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त मकान के अलग-अलग कमरों में दंपती के 5 बच्चे और सो रहे थे, लेकिन उन्हें वारदात की भनक भी नहीं लगी।

आईजी केपी सिंह ने बताया कि, गुरुवार को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम, श्वान दस्ता और अपराध शाखा के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत जुटा रहे हैं। इस घटना के पीछे की कारण पारिवारिक विवाद भी हो सकता है, सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT