रामचरितमानस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जारी किया बयान
रामचरितमानस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जारी किया बयान Social Media
उत्तर प्रदेश

रामचरितमानस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जारी किया बयान, कही यह बात

Sudha Choubey

मैनपुरी, भारत। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद बयानबाजी बढ़ती ही जा रही है। वहीं, हाल ही में एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी का महासचिव बनाया गया है। जिसके बाद इसको लेकर बीजेपी के कई नेता एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं। यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। विवाद बढ़ता हुआ देख अब इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान जारी किया है।

अखिलेश यादव ने कही यह बात:

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी में अपने ताजा बयान में कहा, "भगवान राम और रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। कल मैं मंदिर गया तो RSS-BJP के गुंडे आ गए, हमें पता होता BJP गुंडे भेजने वाली है तो हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ आते। काला झंडा जब समाजवादी दिखाते हैं, तो उन्हें एक साल के लिए जेल भेजा जाता है।"

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, "बीजेपी हार रही है इस बार यूपी में बीजेपी क्लीन बोल्ड होने जा रही है। बीजेपी वाले बताएं उन्होंने क्या काम किया है। सांड तक तो हटा नहीं पा रहे आज भी लोग मर रहे हैं। बीजेपी वालों ने लखनऊ में तालाबों की जमीनों पर कब्जे कर लिए हैं।"

स्वामी प्रसाद मौर्य को दिया गया राष्ट्रीय महासचिव का पद:

जानकारी के लिए बता दें कि, अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी में अहम पद देकर एक बड़ा राजनीति शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक फैसले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान को और तेज कर दिया है। रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों के बीच सपा अध्यक्ष ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव का पद दे दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT