योगी सरकार का खेल खतम पैसा हजम : अखिलेश
योगी सरकार का खेल खतम पैसा हजम : अखिलेश Social MEdia
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल खतम पैसा हजम : अखिलेश

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार के कार्यकाल के आखिरी बजट पर तंज कसते हुए कहा कि '' खेल खतम पैसा हजम।" पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री यादव ने पत्रकारों से कहा ''योगी आदित्यनाथ सरकार का पेश यह पांचवा और अखिरी बजट था। अब इसके बाद उन्हें चाहकर भी ऐसा अवसर मिलने वाला नहीं है। इसका मतलब है कि खेल खतम पैसा हजम।"

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट आम लोगों को धोखा देने वाला है। इसमें गरीब, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं है, केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया है। किसान धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। सरकार केवल जाति, धर्म और द्वेष फैलाकर अपनी राजनीति कर रही है। लोगों को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए बस जाति और धर्म के मामलों में उलझा कर रख दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा '' भाजपा सरकार ने लोगों के लिए नौकरी, रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं बनायी। लोग बेरोजगार हो घूम रहे हैं। नौकरियां भी लोगों की समाप्त कर दी गयी। ये सरकार हमें-आपको नहीं छेड़ेगी। ये सरकार जब गंगा माँ की तक नहीं हुई तो हमारी और आपकी क्या होगी। गंगा साफ नहीं हुई बल्कि गंगा सफाई का बजट साफ हो गया।"

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT