Bypolls Result 2022
Bypolls Result 2022 Social Media
भारत

Bypolls Result 2022 : जानें 6 राज्यों में लोकसभा-विधानसभा सीटों के नतीजे में कौन सी पार्टी आगे

Priyanka Sahu

Bypolls Result 2022 : देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और त्रिपुरा में 3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को हुए उपचुनाव के आज 26 जून को नतीजे जारी होने हैं, जिसकी मतगणना जारी है। आइए एक नजर डालते हैं, अभी तक के उपचुनाव के नतीजों पर कि, कहां कौन सी पार्टी आगे चल रही है।

लोकसभा की 3 सीटों के उपचुनाव के रुझान-

लोकसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे है और इस दौरान इन राज्यों में यह उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

  • पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने 3098 वोटों से बढ़त बनाई है, जबकि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।

  • यूपी के आजमगढ़ में सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच कांटे की टक्कर हो रही। धर्मेंद्र यादव 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • तो वहीं, रामपुर सीट पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ दूसरे स्थान पर हैं।

विधानसभा की 7 सीटों के उपचुनाव के रुझान-

  • त्रिपुरा की टाउन बारडोवली सीट से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री मानिक साहा ने जीत दर्ज की। उन्होंने 6104 वोटों से जीत दर्ज की है। जबराजनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। तो वहीं, सूरमा सीट पर भी भाजपा को बढ़त है। अगरतला में कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन आगे चल रहे हैं।

  • झारखंड की मांडर सीट पर हुए उपचुनाव की पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यहां अब तक कुल 10447 वोटों की गिनती हुई है, जिसमें फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

  • दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, यहां दस राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक 10143 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT