विश्व छात्र दिवस
विश्व छात्र दिवस Syed Dabeer Hussain - RE
भारत

क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस? जानिए इसका इतिहास

Vishwabandhu Pandey

राज एक्सप्रेस। किसी भी देश को आगे बढ़ाने में एक छात्र का अहम योगदान होता है। कोई भी छात्र खुद की पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ता है और अपने भविष्य का निर्माण करता है। छात्रों की इसी भावना का सम्मान करते हुए हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से बच्चों को शिक्षा और उसके महत्व की जानकारी दी जाती है, और साथ ही समाज को महत्वपूर्ण सीख देने का प्रयास किया जाता है। आज ही के दिन देश के मिसाइल मैन यानि ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जन्म जयंती भी है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दिन का आयोजन किया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में।

कैसे मनाते हैं विश्व छात्र दिवस?

विश्व भर में मनाए जाने वाले इन दिन का आयोजन सभी शिक्षा संस्थानों में किया जाता है। इस दिन विभिन्न कायर्क्रमों से लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें सभी छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान संस्थानों में विश्व छात्र दिवस भाषण, ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम के कार्यों पर चर्चा, चित्रकला, निबंध लेखन आदि का आयोजन होता है।

विश्व छात्र दिवस का इतिहास :

संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठन के द्वारा साल 2010 में ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम के शिक्षा के प्रयासों को स्वीकारते हुए उन्हें सम्मान देने की घोषणा की गई थी। इस सम्मान के लिए उन्होंने कलाम के जन्मदिन यानि 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। उस दिन से लेकर हर साल 15 अक्‍टूबर को छात्र दिवस का आयोजन किया जाता है।

विश्व छात्र दिवस की क्या है थीम :

हर साल विश्व छात्र दिवस के लिए एक थीम का निर्धारण किया जाता है। साल 2021 की थीम ‘लर्निंग फॉर पीपल, प्‍लैनेट, प्रॉसपेरिटी और पीस’ रखी गई थी। इस साल के लिए अब तक थीम का चयन नहीं किया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT