भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जनवरी
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जनवरी Social Media
लाइफस्टाइल

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जनवरी

News Agency

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1666- फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1748- ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

1841- ब्रिटेन ने हांगकांग पर कब्जा किया था।

1845- ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

1905- दक्षिण अफ्रीका में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला।

1556- मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई थी।

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया था।

1931- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया था।

1950- स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

1950- सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला था।

1950- अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया था।

1950- फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया था, जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी।

1957- जम्मू-कश्मीर को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया था।

1963- माथे पर मुकुट जैसी कलगी एवं खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।

1972- दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।

1981- वायुदूत विमान सेवा की शुरुआत।

1982- पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू की।

1999- महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन।

2000- कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए थे।

2004- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

2008- गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।

2008- एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।

2008- ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरलीधरन को 9 महीने की कैद की सजा सुनाई।

2010- भारत ने मीरपुर में बंगलादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया।

2015- मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का निधन हुआ था।

2020- अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से मौत हो गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT