महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है ये 5 बीमारियां
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है ये 5 बीमारियां सांकेतिक चित्र
हेल्थ एंड फिटनेस

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है ये 5 बीमारियां, जानिए इनके बारे में

राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। बढ़ते काम और स्वास्थ्य का ध्यान ना रखने के चलते आज महिलाओं को कई बीमारियों से जूझना पड़ता है। आज हम भी ऐसी 5 बीमारियों के बारे में बात करने वाले हैं जिनका किसी भी महिला के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर होता है। चलिए जानते हैं इन बीमारियों से जुड़ी बातें।

हार्ट प्रॉब्लम्स :

महिलाओं को आज सबसे बड़ा खतरा दिल की बीमारियों से बना हुआ है। बड़ी तादाद में महिलाऐं दिल की बीमारी के चलते विकलांगता की ओर बढ़ रही हैं। कई मामलों में ये बीमारियां उनकी मौत का कारण भी बन रही है। कई महिलाऐं दिल की बीमारियों के साथ ही आज सांस लेने में तकलीफ, जोड़ों में दर्द, सीढियां चढ़ने में तकलीफ आदि का सामना कर रही हैं। दरअसल दिल की बीमारियां महिलाओं के शरीर को कमजोर कर देती हैं जिसके चलते ऐसी तकलीफें शुरू हो जाती हैं।

ब्रैस्ट कैंसर :

स्तन कैंसर महिलाओं के लिए बहुत बड़ी तकलीफ बन गई है। इसके कारण कई महिलाओं की मौत तक हो जाती है। इस बारे में डॉक्टर्स कहते हैं कि इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन कई बार महिलाऐं इसे समझने में देर कर देती हैं या डॉक्टर के पास जांच के लिए नहीं जाती और इसके चलते उन्हें बड़ी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है

ऑस्टियोपोरोसिस :

यह ऐसी बीमारी है जिसने आज महिलाओं के बड़े तबके को शिकार बनाया हुआ है। आप ऐसे कई मामले देख सकते हैं जब महिलाऐं 40 की उम्र के बाद मोटी हो जाती हैं और फिर उनकी पुरानी हड्डियां तो कमजोर होती हैं लेकिन साथ ही नई हड्डियां बनना भी बंद हो जाती है। बड़े स्तर पर इस बीमारी का इलाज संभव है।

तनाव :

यह ऐसी स्थिती है जिससे लगभग हर महिला गुजरती है। आज प्रतिवर्ष लगभग 12 करोड़ महिलाएं इस बीमारी का शिकार हो रही हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में तनाव भी अधिक देखने को मिलता है।

ऑटोइम्यून डिसिज :

इस बीमारी में महिलाओं का इम्यून सिस्टम ही उनके शरीर पर अटैक करता है और उनके टिश्यू को खत्म कर देता है या बदल देता है।

नोट : यदि आपको भी कोई ऐसी समस्या है तो आपको अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर सम्पर्क करना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT