केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए नई स्कीम लेकर आई है।
केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए नई स्कीम लेकर आई है। Social Media
हेल्थ एंड फिटनेस

सरकार की नई स्कीम से गर्भवती महिलाओं को होंगे ये फायदे

Author : रवीना शशि मिंज

राज एक्सप्रेस। देश की गर्भवती और नवजात मृत्यु दर को शून्य करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। 10 अक्टूबर को सरकार ने 'सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन' नाम से एक स्कीम लॉन्च की। इस स्कीम के तहत गर्भ के दौरान, डिलवरी के छह महीने बाद तक और नवजात शिशु के लिए स्वास्थ सुविधाएं नि:शुल्क होंगी।

सरकारी आंकड़े बताते हैं कि, भारत की मातृ मृत्यु दर 2004-06 में 1,000 पर 254 थी। जो 2014-16 में घटकर 130 हो गई थीं। वहीं शिशु मृत्यु दर 2001 और 2016 के बीच 66 थी। जो घटकर, अब प्रति 1,000 जन्म पर 34 हो गई हैं। भारत सरकार का उद्देश्य इसको शून्य पर लेकर आना है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों पर मिलेगा लाभ-

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में लाभ मिलेगा। नियमित जांच के अलावा महिला की विटामिन, आइरन, कैल्सियम की जांच भी होगी।

इस स्कीम के उद्घाटन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा "प्रधानमंत्री सुरक्षा अभियान के तहत चेकअप, आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट, टेटनस डिप्थीरिया इंजेक्शन और व्यापक एएनसी पैकेज के अन्य घटक और घर पर जाकर शिशु की जांच शामिल की गई है।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि "गर्भवती महिलाओं को इस योजना से अब किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जैसा कि उन्हें पहले के समय में करना पड़ता था।"

मिलेेंगे ये सारे लाभ -

सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जाँच नि: शुल्क होगी। गर्भवती महिलाओं को जाँच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने में कोई दिक्कत न हो इसलिए सरकार उनके लिए परिवहन उपलब्ध कराएगी, वो भी नि: शुल्क। गंभीर या आपातकाल स्थिति में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गर्भवती महिलाओं को एक घंटे के भीतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

महिला को प्रसव से पहले 48 घंटे अस्पताल में गुजारना होगा, ताकि प्रसव के दौरान उसके स्वास्थ्य की देखभाल ठीक ढंग से हो सकेगी। डिलवरी के बाद महिला और नवजात शिशु को सुरक्षित, गाड़ी से घर तक छोड़ने का काम इस स्कीम के अंतर्गत होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT