Shardiya Navratri 2022 Day 2
Shardiya Navratri 2022 Day 2 Syed Dabeer Hussain - RE
मैडिटेशन एंड स्पिरिचुअलिटी

Shardiya Navratri 2022 Day 2 : आज है नवरात्रि का दूसरा दिन, जानिए शुभ मुहूर्त और माता की पूजन विधि

Priyank Vyas

राज एक्सप्रेस। कल से देशभर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज यानि 27 सितंबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन माता के हर मंदिर और पांडाल में माता के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी के वस्त्र सफ़ेद रंग के होते हैं। उनके दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। कहा जाता है कि माता ने भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए तप किया था। इस कारण उन्हें तपश्चारिणी यानि ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। चलिए जानते हैं माता की पूजा विधि और मुहूर्त के बारे में।

शुभ मुहूर्त :

  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:36 बजे से लेकर सुबह 05:24 बजे तक।

  • अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:48 बजे से लेकर दोपहर 12:36 बजे तक।

  • विजय मुहूर्त : दोपहर 02:12 बजे से लेकर दोपहर 03:00 बजे तक।

  • गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:00 बजे से लेकर शाम 06:24 बजे तक।

  • अमृत काल : रात्रि 11:51 बजे से लेकर रात्रि 01:27 बजे तक।

माता का भोग और पूजन :

हिंदू मान्यताओं के अनुसार माता को गुड़हल, कमल, सुगंधित पुष्प आदि अर्पण किए जाते है। इसके अलावा माता को भोग के रूप में चीनी का भोग लगाना चाहिए। साथ ही माता को दूध और दूध से बनी चीजें चढ़ाएं। इन चीजों का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं और शुभ होता है।

पूजा विधि :

सर्वप्रथम दीप जलाने के बाद माता का गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद माता को अर्ध्य दें। अब माता को अक्षत, सिन्दूर, पुष्प आदि अर्पित कर प्रसाद का भोग लगाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करने के बाद माता की आरती करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT