अखिलेश ने पिताश्री से मांगा विजयश्री का आशीर्वाद
अखिलेश ने पिताश्री से मांगा विजयश्री का आशीर्वाद Social Media
पॉलिटिक्स

अखिलेश ने पिताश्री से मांगा विजयश्री का आशीर्वाद

Author : News Agency

लखनऊ। पिछले पांच साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने का इंतजार कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा शुरू करने से पहले सोमवार को अपने पिता एवं पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया। श्री यादव आज श्री मुलायम सिंह यादव के आवास गए और पांव छूकर विजय यात्रा सफल होने का आशीर्वाद मांगा। पार्टी ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला जिसमें पिता पुत्र पार्टी की लाल टोपी लगाए हुए हैं और श्री अखिलेश यादव अपने पिता का आशीष ले रहे हैं।

दिलचस्प है कि कानून व्यवस्था की बदहाली के आरोप के चलते 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता गंवाने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) लगभग पांच साल के लंबे अंतराल के बाद विजय रथ यात्रा के जरिए इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जनसमर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में विजय रथ यात्रा का आगाज औद्योगिक नगरी कानपुर से 12 अक्टूबर को होगा। विधानसभा चुनाव तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाली यह यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा में तहसील कस्बे का भ्रमण करेगी। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की कई जनसभाए होंगी जिसमें भाजपा सरकार की विफलताओं और कारगुजारियों का खुलासा किया जायेगा।

पार्टी सूत्रा के मुताबिक रथ यात्रा के दौरान किसानों की समस्या के प्रति सरकार के उदासीन रवैये, लखीमपुर, हाथरस और महोबा की आपराधिक घटनाओं का जिक्र होगा वहीं महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा की वादाखिलाफी पर सपा अध्यक्ष अपने सुर मुखर करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT