कुढ़नी उपचुनाव में हार पर बोले अनिल सेहनी
कुढ़नी उपचुनाव में हार पर बोले अनिल सेहनी Social Media
पॉलिटिक्स

कुढ़नी उपचुनाव में हार पर बोले अनिल सेहनी-नीतीश में थोड़ी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दे देना चाहिए

Priyanka Sahu

बिहार, भारत। बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर महागठबंधन को झटका दिया है, ऐसे में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद महागठबंधन में एक बार फिर दरार पड़ती दिख रही है और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा हुआ है और हार का जिम्मेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठहराया जा रहा है।

कोटनी विधानसभा सीट पर हार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार :

दरअसल, कुढ़नी के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी (Anil Kumar Sahani) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुढ़नी विधानसभा सीट पर हार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'नैतिक आधार' पर इस्तीफा दे देना चाहिए।"

कुढ़नी में महागठबंधन की नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की हार हुई है। जदयू के गैर-ईबीसी उम्मीदवार को ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) सीट के लिए चुना गया था। हमें जो वोट मिला वह उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कारण था। नीतीश कुमार राजद की एक सीट हार गए। कुढ़नी की जनता ने उन्हें सबक सिखाया है।
कुढ़नी के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी

इतना ही नहीं, कुढ़नी के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी ने आगे यह बात भी कही है कि, "अगर नीतीश कुमार में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद सौंप देना चाहिए।"

बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के कल 8 दिसंबर को जारी हुए नतीजे में भाजपा के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार को 3632 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार को 76648, जबकि जदयू प्रत्याशी को 73016 वोट मिले है। हालांकि, सत्तारूढ़ महागठबंधन के सामने इस सीट को बचाने की चुनौती थी। इससे पहले साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कुढ़नी सीट पर राजद उम्मीदवार अनिल कुमार सहनी की जीत हुई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते राजद के अनिल सहनी को विधायकी से बर्खास्त कर दिया गया, जिसके कारण उपचुनाव की नौबत आ गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT