BJP Sankalp Patra
BJP Sankalp Patra Social Media
पॉलिटिक्स

संकल्प पत्र 2020: दिल्ली चुनाव में BJP द्वारा किए गए जबरदस्त वादे

Author : Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 में 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होने में सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी है। अब सभी राजनीति दल मतदाताओं को रिझाने में लगी हुई हैं और अपना-अपना चुनावी 'संकल्प पत्र 2020' जारी कर रही हैं। हाल ही में यानी आज अर्थात 31 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। आइए देखते हैं बीजेपी ने अपने इस चुनावी 'संकल्प पत्र' (BJP Sankalp Patra) में किन मुद्दों पर एवं क्या-क्या वादे किए गए हैं?

सबसे पहले तो यह बता दें कि, सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की मुफ्त योजनाओं की आलोचना करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने 'संकल्प पत्र 2020' में यह बड़े वादे किए गए हैं, जो इस प्रकार है-

  • गरीब विधवा महिलाओं की पुत्री के विवाह पर सरकार 51 हजार रुपए का विशेष उपहार देगी।

  • सभी दिव्यांगों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं एवं बुजुर्गों की मौजूदा पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी।

  • सरकार में आते ही फिट इंडिया और खेलों इंडिया के तर्ज़ पर दिल्ली के लिए एक नई खेल नीति बनाएंगे

  • 5 लाख रूपये के मुफ़्त इलाज का लाभ देने वाली प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा।

  • दिल्ली में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल शुरू किए जाएंगे।

  • यमुना नदी के धार्मिक महत्व को अधिक उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर ‘यमुना महोत्सव’ मनाया जाएगा।

  • यमुना और उसके आस-पास के क्षेत्रों को स्‍वच्‍छ और विकसित करने के लिए दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा।

  • घरों, कॉलोनियों और कारखानों में सौर पैनल के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • कुम्हार, नाई, लोहार आदि जैसे कारीगरों/व्यवसायिकों के लिए आसन और सस्ते ऋण की व्यवस्था।

  • 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय।

2022 तक सबको आवास-

महिलाओं का सम्‍मान :

  • बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं के अभियान के तहत गरीब परिवार की बेटी के खाते में पैसे डालेंगे। बेटी के 21 साल के होने पर दो लाख रुपये देंगे।

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पहली 2 लड़कियों को उनके 21 साल के होने पर 2 लाख़ रुपयों का लाभ मिलेगा।

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं को हम नि:शुल्‍क इलेक्ट्रिक स्‍कूटी देंगे।

  • 9वीं से 12वीं क्लास तक की छात्राओं को हम मुफ्त में साइकिल देंगे।

  • महिला सुरक्षा पर केंद्रित ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा’ योजना की शुरुआत की जाएगी।

व्‍यापार व उद्योग को प्रोत्‍साहन :

  • व्यापारियों के लीज होल्ड से फ्री होल्ड देंगे।

  • व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के कल्याण के लिए हम व्यापार बोर्ड का गठन करेंगे।

  • रेडी-पटरी वालों को नियमित करने के लिए तुरंत सर्वे किया जाएगा और जीवन बीमा भी दिया जाएगा।

  • 10 लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ़्तरों को लीज़-होल्ड से फ़्रीहोल्ड कराने का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जाएगा।

  • 3 लाख घरेलू उद्योगों के लिए आवश्यक अनुमतियों को सरल बनाया जाएगा।

बीजेपी द्वारा यह वादे भी किए गए :

  • हम दिल्ली में भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएंगे।

  • हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनता की शिकायतों का एक निश्चित समय सीमा में निराकरण किया जाए।

  • हम दिल्लीवासियों को कचरे के ढेरों से पूरी तरह से मुक्ति दिलाएंगे।

  • हम सभी पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक़ देकर उनकी संपत्ति को फ़्री होल्ड करने का काम करेंगे।

  • दिल्ली में बिजली की लटकती तारों को भूमिगत करने का काम तेजी और प्राथमिकता से होगा।

  • आगामी वर्षों में दिल्ली के घरों में पाइप से रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

  • हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे

  • दिल्ली के अस्पतालों, सरकारी स्कूलों और अन्य सभी सरकारी निकायों एवं संस्थानों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कार्य करते रहने की जॉब गारंटी मिलेगी।

  • मिक्स्ड लैंड यूज के अंतर्गत आने वाली दिल्ली की शेष 351 रोड को भी नोटिफाई करके उनका विकास किया जाएगा।

  • विश्व के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई हाइवे पर हमने कार्य शुरू कर दिया है।

नितिन गडकरी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस :

आज शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, दिल्ली की तकदीर को हम बदलने वाले हैं, दिल्ली में वायु-जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है, हमारी केंद्र सरकार ने दोनों ही दिशा में बड़े काम किए जा रहे हैं।

दिल्‍ली में त्रिकोणीय मुकाबला :

मालूम हो कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव हमेशा ही दिलचस्प होता है और 8 फरवरी को एक बार फिर से विधानसभा चुनाव 2020 में त्रिकोणीय मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पार्टी इन तीनों पार्टियों में होने वाला है और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT