स्थानीय मुुद्दों के साथ पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेगी कांग्रेस : तिवारी
स्थानीय मुुद्दों के साथ पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेगी कांग्रेस : तिवारी Social Media
पॉलिटिक्स

स्थानीय मुुद्दों के साथ पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेगी कांग्रेस : तिवारी

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी ने गुरूवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गंगापार और यमुनापार के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कहा कि कांग्रेस जिला पंचायत चुनाव में बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं और योगी सरकार की विफलताओं समेत जनहित के मुद्दे लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

श्री तिवारी बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्याएं, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी देखी जा रही है, इससे पहले कभी नहीं रही।

पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आएगी। बैठक में कांग्रेस शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, संजय तिवारी, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, विजय प्रकाश, विवेकानंद पाठक, सुधाकर तिवारी, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, खुशनावेदा फारूकी, रामछबीले मिश्रा, तलत अज़ीम और अंजुम नाज़ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT